Site icon Grand Gumber News

जूना बिलासपुर में जर्जर नालियों और गंदगी से परेशान लोग, निगम प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

।विओ बिलासपुर के जूना बिलासपुर इलाका यानी कि वार्ड क्रमांक 35 नागौराव शेष स्कूल के पीछे बनिया पारा में सघन बसाहट है। लेकिन यहां निगम द्वारा बुनियादी ज़रूरत तक उपलब्ध नहीं कराई जा रही। गलियों में बरसों पुरानी नालियां जर्जर हो चुकी है, जिसका निर्माण तो आरंभ किया गया लेकिन फिर इंजीनियर के कहने पर इस निर्माण को रोक दिया गया, जिससे यहां आफत दुगनी हो चुकी है। खुली नालियों में गंदा पानी हर वक्त भरा रहता है। ठेकेदार ने लापरवाही बरतते हुए नाली में जाली लगा दी है, जिस कारण से नाली जाम होता है और गंदे पानी में मच्छर और प्रदूषण पनप रहे हैं। इतना ही नहीं किसी मकान से नाली के साथ कच्चा शौचालय जोड़ दिया है जिस कारण से हर वक्त तेज दुर्गंध उठाती है और आसपास रहना मुश्किल हो रहा है। इसकी शिकायत निगम से लेकर कलेक्टर और स्थानीय पार्षद से दर्जनों बार की जा चुकी है, लेकिन किसी के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है।

यहां नियमित सफाई न होने से स्थिति और खराब हो रही है। नालिया अधूरी और टूटी-फूटी होने से भी साफ-सफाई में दिक्कत आती है, तो वहीं स्थानीय नागरिकों की मांग है कि खुले नाले को पुख्ता तौर पर ढका जाए, जिससे कि गंदगी और प्रदूषण से बचाव हो सके। जूना बिलासपुर बनिया पारा की इस गली में सैकड़ो मकान है, जिनका कहना है कि उनके वार्ड में गंदी नालियों की वजह से हर वक्त बदबू उठता है और इस वजह से हैजा फैलने की आशंका बनी हुई है। स्थिति इतनी खराब है कि यहां कोई रहना नहीं चाहता। आप सोच सकते हैं कि स्मार्ट सिटी के हृदय स्थल पर ऐसी परिस्थितियों है ।

जाहिर है आगामी नगर निगम चुनाव में इन्हीं मकान में रहने वालों से वोट मांगने प्रत्याशी आएंगे और फिर वादों का झुनझुना थमा कर चले जाएंगे, लेकिन स्थिति शायद तब भी न बदलेगी, इसलिए स्थानीय नागरिकों ने तय किया है कि जब तक उनके वार्ड में नालियों का निर्माण और उसका रखरखाव ठीक से नहीं होता वे किसी भी प्रत्याशी को अपना समर्थन नहीं देंगे। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि वर्तमान में कलेक्टर प्रशासक के तौर पर नियुक्त हुए हैं, जिनसे भी शिकायत की जा चुकी है। अब सारी उम्मीदें उन्ही पर आकर ठहर गई है। देखना होगा कि वे किस तरह से इसका निराकरण करते हैं ।

Exit mobile version