
व्यापम द्वारा रविवार को जुनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट और असिस्टेंट कंप्यूटर के पदों के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया. युवा ग्रेजुएट और तकनीकी रूप से दक्ष बड़ी संख्या मे उम्मीदवार परीक्षा मे शामिल हुए. जहां गणित के कठिन सवालों से उनका सामना हुआ। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट द्वारा नवंबर 2025 में जारी की गई भर्तियों के लिए दो पदो जिनमें सामान्य JJA के लिए ग्रेजुएशन पर्याप्त माना गया, वहीं कंप्यूटर पद के लिए ग्रेजुएशन के साथ कंप्यूटर में PGDCA अनिवार्य किया गया,दोनों ही न्यायिक कार्यों में सहायता करते हैं, जिसमें टाइपिंग, दस्तावेज़ प्रबंधन और कंप्यूटर कौशल महत्वपूर्ण हैं. न्यायिक क्षेत्र मे नौकरी पाने का यह अवसर मिलने पर हजारों कि संख्या मे आवेदन किये गए. रविवार को बिलासपुर मे 51 परीक्षा केन्द्रो पर इसके लिए परीक्षा का आयोजन किया गया. जहां युवा उम्मीदवारों कि 64 फीसदी से अधिक उपस्थिति दर्ज हुई। डिप्टी कलेक्टर नोडल अधिकारी गणित के कठिन लगे सवालों के कारण उम्मीदवारों को हल करने खूब दिमाग लगाना पड़ा. जिससे समय कम पड़ गया. अधिकांश ने माइंस मार्किंग लागू नही होने से सभी प्रश्न हल करने से गुरेज नही किया। परीक्षा मे कई कारणों से 6180 अभ्यर्थी शामिल नही थे. पदों कि संख्या कम होने से युवाओं के बीच कड़ा मुकाबला है।




