Site icon Grand Gumber News

जूस में निकला मरा मेंढक, कोरबा में मचा हड़कंप, गंदे बर्फ से बन रहा जूस, लोगों की सेहत से खिलवाड़

गर्मियों में जूस पीने वालों के लिए यह खबर सावधान करने वाली है। कोरबा के घंटाघर चौपाटी में एक जूस दुकान पर उस समय हड़कंप मच गया, जब बर्फ तोड़ते वक्त उसमें मरा हुआ मेंढक दिखाई दिया। यह नजारा देखकर मौके पर मौजूद ग्राहक और दुकान संचालक दोनों हैरान रह गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शुक्रवार शाम कुछ ग्राहकों ने जूस का ऑर्डर दिया था। संचालक ने जूस तैयार करने के बाद उसमें डालने के लिए बर्फ तोड़नी शुरू की, तभी बर्फ के अंदर मरा हुआ मेंढक मिला। इस घटना ने बर्फ की गुणवत्ता और स्वच्छता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।बताया जा रहा है कि ऐसी लापरवाही सिर्फ कोरबा तक सीमित नहीं है। बिलासपुर में भी हाल ही में नगर निगम ने तोरवा क्षेत्र की एक बर्फ फैक्ट्री को सील किया था, जहां अस्वच्छ बर्फ का उत्पादन कर उसे खाने-पीने में इस्तेमाल किया जा रहा था। इस तरह की घटनाएं लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ मानी जा रही हैं।

Exit mobile version