26.2 C
Bilāspur
Saturday, April 4, 2026
spot_img

जेपी नर्सिंग होम में महिलाओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

गणेश नगर वार्ड क्रमांक 46 स्थित जेपी मल्टी स्पेशलिटी वुमन केयर नर्सिंग होम में रविवार 13 अक्टूबर को महिलाओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।जेपी नर्सिंग होम के द्वारा आयोजित शिविर में अतिथि के रूप में गणेश नगर वार्ड नम्बर 46 के पार्षद अब्दुल इब्राहिम खान शामिल हुए।सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित महिलाओं के इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

भीड़ इतनी अधिक हो गयी थी कि जेपी नर्सिंग होम के स्त्री रोग विशेषज्ञ चिकित्सक उज्जवला कराड़े शाम तक महिलाओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराती रही।गौरतलब है कि स्टेशन पार क्षेत्रवासियों को जेपी ग्रुप ने अनवर बक्शी मार्ग एवं फ्लाई ब्रिज के बगल में जेपी नर्सिंग होम ने बड़ी शौगात के रूप में दी है।यह अस्पताल गर्भवती,,प्रसूताओं एवं बच्चों के लिए सर्व सुविधा युक्त उच्च दर्जे का अस्पताल है।

सामान्य दिनों में अस्पताल में जांच पड़ताल के लिए 24 घण्टे चिकित्सक उपलब्ध रहते है वहीं अस्पताल प्रबंधन ने मानवीय पक्ष दिखाते हुए अस्पताल का ओपीडी शुल्क केवल 200 रुपये ही निर्धारित किया है।अस्पताल में अतिथि के रूप में पहुंचे वार्ड पार्षद ने कहा कि जिस तरह से वार्ड वासियों के लिए सक्रिय रहकर जनहित के अनेक कार्य कर रहे है,,निश्चित ही क्षेत्रवासियों को जेपी नर्सिंग होम एक बड़ी सौगात के रूप में मिली है।यहां इससे पहले भी 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन निःशुल्क कैम्प लगाया जा चुका है।इतना ही नही अस्पताल में आयुष्मान योजना से भी महिलाएं इलाज करवा सकती हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles