Site icon Grand Gumber News

जेष्ठ नागरिक संघ का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को हुआ संपन्न, विधायक अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में रहे मौजूद।

जेष्ठ नागरिक संघ का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार की शाम को हुआ, बृहस्पति बाजार के अनुभव भवन में संघ को शपथ दिलाने विधायक अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।अतिथियो का स्वागत बुजुर्गों ने स्वागत गीत गाकर किया, जेष्ठ नागरिक संघ के सदस्यों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया, मौजूद सदस्य और पदाधिकारियों को 2024 और 26 के कार्यकाल के लिए शपथ दिलाया गया, संघ के दो वर्षीय कार्य संचालन के लिए अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष सहित 15 पदाधिकारी को शपथ दिलाया गया, और वही 10 कार्यकारिणी का गठन किया गया है, उन्हें भी शपथ दिलाया गया।

नागरिक संघ बुजुर्गों के हित के लिए कार्य करता है और उनके लिए नियम कानून बनाने सरकार से गुजारिश भी करता है। मुख्य अतिथि विधायक अमर अग्रवाल ने सभा को संबोधित करते हुए बताया कि बुजुर्गों के लिए नीति बनाने में ज्येष्ठ नागरिक संघ का बड़ा योगदान है, साथ ही उन्होंने कहा कि दुनिया में सर्वाधिक युवा वाला देश भारत है लेकिन 40- 50 साल बाद नहीं रहेगा क्योंकि उनकी दिनचर्या बदल गई है।

Exit mobile version