Site icon Grand Gumber News

जॉय रेजिडेंशियल कॉलोनी की सड़क बदहाल,गंदा पानी और भारी वाहनों से राहगीरों की मुश्किलें बढ़ीं

बिलासपुर की सड़कों की हालत किसी से छिपी नहीं है। बड़े-बड़े दावे भले ही किए जाते हों, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही तस्वीर दिखाती है। वार्ड 13 और 14 का मुख्य मार्ग, मंगला महर्षि मोड़ से लेकर धुरीपारा हनुमान मंदिर तक, आज गड्ढों और गंदगी से जर्जर पड़ा है।जॉय रेजिडेंसी 2 कॉलोनी का गंदा पानी सीधे सड़क पर बहाया जा रहा है। बिल्डरों ने नालियों का निर्माण सही ढंग से नहीं किया, जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। ऊपर से पास की ट्रेड्स कंपनी के भारी वाहनों की लगातार आवाजाही ने सड़क को और खराब कर दिया है। ट्रकों के दबाव से सड़क उखड़ चुकी है और जगह-जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं। बरसात में हालात और भी खतरनाक हो जाते हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि शिकायत के बावजूद निगम की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। पार्षदों ने भी माना कि कॉलोनी बिल्डरों और भारी वाहनों की वजह से सड़क टूटी है। उन्होंने जोन कमिश्नर को नोटिस जारी करने की मांग की है।साफ है कि निगम अगर कॉलोनी और कंपनियों की जिम्मेदारी तय कर सख्ती नहीं करता, तो सड़क सुधार कागजों में ही रह जाएगा और जनता को रोजाना इन गड्ढों और गंदगी से जूझना पड़ेगा।

Exit mobile version