Site icon Grand Gumber News

जोनल मुख्यालय के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म में यात्रियों को गर्मी से राहत देने और ठंडक के लिए किया मिस्टिंग मशीन चालू

बिलासपुर जिले में दिन में उमस भरी गर्म हवाएं चलने से सब लोग हलाकान है। पारा 42 डिग्री के पार हो गया है। जोनल मुख्यालय के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म में यात्रियों को गर्मी से राहत देने और ठंडक के लिए मिस्टिंग मशीन को चालू किया गया है। प्लेटफार्म को कवर कर हावडा एंड एफओबी के बाहर से नागपुर एंड एफओबी तक दोनों तरफ पाइप लाइन बिछाई गई है। जिसके फव्वारे से पूरे प्लेटफार्म का वातावरण ठंडा हो गया है। मगर जिस प्लेटफार्म नंबर एक पर यह मिस्टिंग मशीन लगाई गई है वहां दिन भर में केवल एक से दो यात्री गाड़ियां ही आती है इस बीच अक्सर प्लेटफार्म नंबर एक पर मालगाड़ी ही आपको खड़ी दिखाई देगी लेकिन माल गाड़ियों के आने के समय भी यहां मीटिंग मशीन माल गाड़ियों को ठंडक देने के लिए चलाई जा रही है इसका लाभ रेल यात्रियों को नहीं मिल रहा है मगर मालगाड़ियों के कोच को ठंडा करने में यह जरूर कारगर साबित होता दिखाई दे रहा है।

Exit mobile version