Site icon Grand Gumber News

जोरा पारा तालाब क्षेत्र में जलभराव से हाहाकार नालियों का पानी घरों में घुसाबुनियादी सुविधाओं को लेकर रहवासियों का आक्रोश

बिलासपुर स्मार्ट सिटी बनने की ओर अग्रसर है, लेकिन शहर के प्रमुख मोहल्लों में से एक जोरा पारा तालाब क्षेत्र के रहवासी आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझ रहे हैं। यहां नालियों की समुचित निकासी नहीं होने के कारण जलभराव की स्थिति बन गई है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि नालियों का गंदा पानी घरों में घुसने लगा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इस संबंध में समाजसेवी रेवती यादव ने बताया कि बीते कई वर्षों से जोरा पारा में जलभराव की समस्या बनी हुई है।

इसकी जानकारी जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों तक को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया। उन्होंने सिस्टम पर सवाल उठाते हुए मांग की कि मोहल्ले की सभी छोटी नालियों को ढलान के साथ बड़ी नाली से जोड़ा जाए। साथ ही जर्जर हो चुकी सड़कों की तत्काल मरम्मत कराई जाए और शहर की धरोहर जोरा तालाब की नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए।

मोहल्लेवासियों का कहना है कि अब अपने हक और अधिकार के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ने की जरूरत है। यदि जनप्रतिनिधि और प्रशासन जल्द ध्यान नहीं देता है तो मजबूरन स्थायी धरना-प्रदर्शन कर विरोध पंडाल लगाने का निर्णय लिया गया है। रहवासियों ने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने की स्थिति में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Exit mobile version