Site icon Grand Gumber News

ज्ञापन सौंपकर ग्रामीणों ने फर्जी पंचनामा कर जमीन हथियाने की शिकायत कलेक्टर से की।

ग्रामीणों ने फर्जी पंचनामा कर जमीन हथियाने की शिकायत कलेक्टर से की है, ज्ञापन में बताया गया है कि कोतिमा भैना, श्रीमती कांति भैना, मानकी बाई, मुनकी बाई के नाम पर मस्तूरी के बुढीखार में खसरा नंबर -510, जो कि राजस्व अभिलेख पर आवेदिकागण के नाम पर था। शिवशकर पिता मोतीलाल का भी नाम दर्ज था, चूंकि शिवशंकर के मृत्यु उपरांत शंकर पिता मोतीलाल के द्वारा एकल रुप से अधिकारियो से सांठगांठ एवं दलाल से संपर्क कर उपरोक्त भूमि का फौती नामांरतण न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है, जिस पंचनामा को तैयार किया गया है वह पुरी तरह से फर्जी है, क्योकि अन्य वारिसानो को उसमें हस्ताक्षर नहीं है।

शिवशंकर की किसी अन्य से हस्ताक्षर कर आवेदन प्रस्तुत किया है, वर्तमान में उक्त भूमि शंकर एवं स्व शिवशंकर के नाम पर ऑनलाईन दर्ज है, जबकि अन्य खातेदार श्रीमती कोतिमा भौना, कांति मैना, मानकी बाई, मुनकी बाई का नाम कूटरचित कर विलोपित कर दिया गया है। ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत करते भूमि पर फर्जी कब्जा करने वाले के विरुद्ध कार्यवाही कर पुनः आवेदिकागणो के विरुद्ध ऑनलाईन दर्ज कराये जाने हल्का पटवारी को निर्देशित करने गुहार लगायी हैं।

Exit mobile version