बिलासपुर :- सिटी कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर अरमान अख्तर उर्फ नुमान को ज्वाली नाला रोड के पास नशीले इंजेक्शन बेचते गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से पिट्ठू बैग में रखे बुप्रेनॉर्फिन इंजेक्शन 25 एम्पूल और एविल इंजेक्शन 25 एम्पूल सहित कुल 1836 कीमत का मशरूका जब्त किया गया।आरोपी के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
