Site icon Grand Gumber News

झपटमारी पर सरकंडा पुलिस का प्रहार ,12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार, 30 हजार का माल बरामद…

बिलासपुर :- सरकंडा थाना क्षेत्र में लगातार हुई झपटमारी की दो वारदातों का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दोनों मामलों में आरोपी नीले रंग का ई-रिक्शा चालक निकला।पहली घटना में अमृतलाल गुप्ता से मंदिर से लौटते वक्त गले की सोने की चैन झपटी गई थी, वहीं दूसरी वारदात में रामाधार साहू से डिस्काउंट पर दवा दिलाने का झांसा देकर 17 हजार रुपए ले भागा था।पुलिस ने शिकायत दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की और सूचना पर मोपका चौक से घेराबंदी कर आरोपी प्रदीप सोनी निवासी चांटीडीह को पकड़ा।कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने दोनों वारदातें कबूल कर लीं। पुलिस ने उसके पास से सोने की चैन व नगदी रकम कुल 30 हजार रुपए बरामद किए और उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

Exit mobile version