Site icon Grand Gumber News

झमाझम मूसलाधार बारिश से नदी-नाले उफान पर,ग्राम कुथूर के कंजीनाला में आई बाढ़, गांव की गलियों समेत खेतों में जा घुसा नाले का पानी

जांजगीर-चांपा जिले में झमाझम मूसलाधार बारिश से नदी-नाले उफान पर है वही नवागढ़ ब्लाक अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कुथूर के कंजीनाला में बाढ़ आने से गांव की गलियों समेत खेतों में नाले का पानी घुस गया है।जिससे किसानों का फसल हुआ बर्बाद छत्तीसगढ़ में बारिश ने हर और तबाही मचाई है यही वजह है कि कई स्थानों पर बाढ़ जैसी स्थिति निर्मित हो गई है यह तस्वीर एक छोटे से गांव कुथूर की है, जहां पिछले कई दिनों से हो रहे झमाझम मूसलाधार बारिश से गांव के कांजी नाले का जल स्तर बढ़ गया जिसकी वजह से गांव के गलियों में बारिश का पानी घुस।गया ।वही खेत तरफ जाने वाले मुख्य सड़क मार्ग पूरी तरह ब्लॉक हो गया, सैकड़ो एकड़ खेतों की फसल पानी का जलस्तर बढ़ने से डूब कर बर्बाद हो गई।

जबकि ग्रामवासियों ने अपनी जान को जोखिम में डालकर उसी रास्ते से आवागमन करते दिख रहे हैं। नाली में एक तरह से बाढ़ आ गई है लेकिन अब तक ग्राम पंचायत कुथूर में जायजा लेने प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचे है, मानो जिम्मेदार अफसरों की आंखें अभी भी बंद हैं,, और ये बात हम इसलिए कह रहे है क्योंकि तेज बारिश होने के कारण कई घरों मे पानी भर गया कई लोग अपने घर से बाहर निकल कर दूसरे के घर मे रह रहे हैं ग्रामीणों ने बताया कि गांव के विद्युत सब स्टेशन. आंगनबाडी सब डूबा हुआ है जिसके कारण गांव मे लाइट नहीं है जिससे भारी समस्या का सामना ग्राम वासियों को करना पड़ रहा है लेकिन प्रशासनिक उदासीनता की वजह से इस क्षेत्र के लोग उनसे उम्मीद लगाए बैठे हैं अब उम्मीद है की बारिश हमने के बाद शासकीय अमला यहां पहुंचेगी और लोगों को सुरक्षित स्थान के साथ व्यवस्था प्रदान करने में सहयोग करेगा।

Exit mobile version