Site icon Grand Gumber News

झारसुगुड़ा–रायगढ़ रेलखंड का महाप्रबंधक ने किया संरक्षा निरीक्षण यात्री सुविधाओं, स्टेशन विकास और सुरक्षा मानकों की गहन समीक्षा

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने बिलासपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा–रायगढ़ रेलखंड का व्यापक संरक्षा निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेल संरचना की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों, परिचालन प्रणाली और यात्री सुविधाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान प्रमुख स्टेशनों, ब्रिज, कर्व, सिग्नलिंग सिस्टम और ट्रैक की बारीकी से समीक्षा की गई।

साथ ही अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत ब्रजराजनगर और रायगढ़ स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों का भी अवलोकन किया गया।निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने रेलकर्मियों, लोको पायलटों और अधिकारियों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्थाओं पर चर्चा की। बेलपहाड़ से हिमगीर सेक्शन में स्पीड ट्रायल भी किया गया और समपार फाटकों, ऑटो सिग्नलिंग सिस्टम सहित विभिन्न तकनीकी पहलुओं की जांच की गई।

इस व्यापक निरीक्षण के जरिए रेलखंड की संरक्षा, यात्री सेवाओं और विकास कार्यों की स्थिति का मूल्यांकन कर भविष्य में सुधारात्मक कदमों को और प्रभावी बनाने की दिशा तय की गई।

Exit mobile version