Site icon Grand Gumber News

झुलसती गर्मी में भी दोपहर को आंगनवाड़ी केंद्र जाने को मजबूर बच्चे।

भीषण गर्मी के बीच नन्हे बच्चे धूप में तपने मजबूर है, जिले में 46 डिग्री पार तापमान चल रहा है जिसमें इंसान क्या जानवर भी प्रभावित हो रहे हैं, इसे देखते हुए शासन ने स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। वही समर कैंप को भी स्थगित कर दिया गया है। लेकिन आंगनबाड़ी केदो में अब भी नौनिहाल तपती धूप के बीच जाने मजबूर हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों का समय प्रातः 7:00 बजे से 11:00 तक है। छुट्टी होते 12 बज जाते है।

इस दौरान आसमान से आग बरसता हैं, जबकि बच्चों को इस समय बाहर निकलने मना किया गया हैं, उसके बावजूद महिला बाल विकास विभाग बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहा हैं। बच्चे तेज धूप में घर पहुंचते हैं इससे अभिभावकों में भी महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्णय को लेकर आक्रोश है, अभिभावक भी बच्चों को केंद्र नहीं भेज रहे हैं, साथ ही उनका कहना है कि जब तक तेज गर्मी है तब तक इन केंद्रों को बंद रखा जाए। इससे हमारे बच्चों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर हो रहा है, बच्चों का स्वास्थ्य बिगडता हैं तो इसका जिम्मेदार कौन होगा।

Exit mobile version