Site icon Grand Gumber News

झूठे प्यार का वास्ता देकर प्रेमिका को जहर पीने के लिए विवश करने वाला प्रेमी सुरेश साहू गिरफ्तार।

झूठे प्यार का वास्ता देकर अपनी ही प्रेमिका को रास्ते से हटाने के मकसद से खुदकुशी के नाम पर उसे जहर पीने को मजबूर करने वाले प्रेमी को मस्तूरी पुलिस में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शादी का झांसा देने वाले आरोपी सुरेश साहू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मस्तूरी थाना अंतर्गत ग्राम किरारी निवासी सुरेश साहू का मृतका के साथ प्रेम प्रसंग था जबकि सुरेश की पहले से ही सगाई हो चुकी थी। इसको लेकर मृतका और आरोपी सुरेश साहू के बीच रोजाना झगड़ा और विवाद हुआ करता था।

4 अप्रेल को सुरेश मृतका को मस्तूरी शासकीय स्कूल के पास बुलाया और बोला हम साथ जी नही सकते लेकिन मर तो सकते है। ऐसा कहते हुए उसने मृतका को कीटनाशक पिलाकर उसे वहीं छोड़कर भाग गया। मृतका के मौत के बाद शव मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कार्यवाही किया गया जांच पड़ताल में पाया गया कि आरोपी सुरेश साहू ने ही मृतका को जहर सेवन के लिए दुष्प्रेरित किया है। पुलिस ने आरोपी सुरेश साहू को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आईपीसी की धारा 306 के तहत अपराध दर्ज कर जेल भेज दिया है।

Exit mobile version