Site icon Grand Gumber News

टावर पर चढ़ा युवक नशे में मोबाइल टावर पर बैठा मिला घंटों की मशक्कत के बाद उतारा गया

बिलासपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक मोबाइल टावर के ऊपर बैठकर आराम फरमाता हुआ मिला। यह घटना रेलवे परिक्षेत्र की बताई जा रही है। जैसे ही लोगों ने युवक को इतनी ऊँचाई पर देखा, उन्होंने उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया, जो देखते ही देखते पूरे इलाके में वायरल हो गया।सूचना मिलने पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और युवक को सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए। बताया जा रहा है कि युवक नशे का आदी है और नशे की हालत में ही टावर पर चढ़ गया था। काफी समझाइश और घंटों की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतारा गया। फिलहाल यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

Exit mobile version