Site icon Grand Gumber News

टिकरापारा और कोनी में जुआ खेलते 9 गिरफ्तार, ₹6400 बरामद

यादव मोहल्ला टिकरापारा में जुआ खेल रहे पांच जुआरियों को पुलिस ने पकड़ा। हालांकि रात के अंधेरे का फायदा उठाकर कुछ जुआरी भाग गए। उनके पास से पुलिस ने ₹3000 जप्त किए हैं। इस मामले में पुलिस ने विनोद कश्यप संजय मानिकपुरी अनीश साहू लकी गुप्ता और मनीष छाबड़ा के खिलाफ कार्रवाई की है। वही कोनी थाना क्षेत्र में भी बॉम्बे आवास पारा देव नगर में खेत में जुआ खेलते चार लोगों को पुलिस ने पड़कर 3400 रु जप्त किया। इस मामले में धनेश्वर दास मानिकपुरी निखिल राव प्रियांशु यादव और अमन केवट के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

Exit mobile version