Site icon Grand Gumber News

टिकरापारा निवासी महिला यात्री की ट्रेन के एसी बोगी से समान चोरी, जीआरपी में मामला पंजीबद्ध।

ट्रेन के एसी बोगी में चोर सक्रिय है। वास्कोडिगामा एक्सप्रेस में इसी तरह की घटनाएं हुई। बिलासपुर टिकरापारा निवासी एक महिला यात्री ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। अज्ञात चोरों ने उनका बैग पार कर दिया। बैग के अंदर लैपटॉप, टेबलेट समेत अन्य समान थे। घटना मंगलवार सुबह की है। बिलासपुर टिकरापारा निवासी रंजना जोशी ट्रेन के ए-3 कोच में सफर कर रही थी। सुबह उनकी आंख लग गई थी। सुबह झरसुगड़ा में उनकी नींद खुली तो कोच में हड़कंप मचा हुआ था। कोच में चोरी हुई। यात्री ने जब उन्होंने अपना ट्राली बैग और बैग को देखा, जो चोरी हो गया था। अज्ञात चोरों ने चेन काटकर बैग चोरी किया था। इससे वह परेशान हो गई।

इसी स्थिति में ट्रेन बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। इस पर महिला यात्री उतरी और सीधे जीआरपी थाने में पहुंची। यहां उन्होंने घटना के संबंध में जानकारी दी। जिसमें उन्होंने बताया कि ट्रेन रांची से बिलासपुर के बीच झरसुगड़ा के आउटर में रुकी थी। उसी समय अज्ञात चोरों ने घटना को अज्ञात चोरों ने अंजाम दिया होगा। महिला यात्री की रिपोर्ट पर जीआरपी ने शून्य में मामला पंजीबद्ध कर लिया है। चोरी के सामानों की राशि लगभग 50 हजार रुपए आकि गई है। वही केस डायरी झरसुगड़ा भेजी जा रही है।

Exit mobile version