Site icon Grand Gumber News

टीबी उन्मूलन की दिशा में बड़ा कदम जिला प्रशासन और एसईसीएल के बीच एमओयू सम्पन्न कलेक्टर ने किया शुभारंभ, 2500 मरीजों को मिलेगा पौष्टिक आहार

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिला प्रशासन बिलासपुर और साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर हुए। कलेक्टर संजय अग्रवाल की मौजूदगी में डॉ. गायत्री बांधी और एसईसीएल के सीएसआर महाप्रबंधक वर्मा ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।कलेक्टर ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रतीकात्मक रूप से पांच टीबी मरीजों को पोषण आहार वितरित किया।

उन्होंने कहा कि टीबी उन्मूलन में सरकारी प्रयासों के साथ निजी संस्थानों की भागीदारी जरूरी है। एसईसीएल द्वारा यह पहल सामाजिक जिम्मेदारी का सराहनीय उदाहरण है।डॉ. बांधी ने बताया कि जिले के 2500 टीबी मरीजों को छह माह तक हर माह 500 रुपये मूल्य का प्रोटीन पाउडर दिया जाएगा। सीएसआर महाप्रबंधक श्री वर्मा ने कहा कि एसईसीएल स्वास्थ्य और पोषण क्षेत्र में लगातार योगदान दे रही है। कार्यक्रम में सीएमएचओ डॉ. शुभा गरेवाल और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version