26.2 C
Bilāspur
Saturday, April 4, 2026
spot_img

टेंपल सिटी शिवरीनारायण से खरौद के लिए निकली प्रदेश की सबसे भव्य कांवड़ यात्रा श्रद्धा के साथ शामिल हुए भक्त महादेव को अर्पित किया जल

शिवरीनारायण कावड़ यात्रा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया जिसने पूरे क्षेत्र में एक नई परंपरा की शुरुआत कर दी सोमवार को खरौद चौक से आयोजित यह कार्यक्रम पूर्णता भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ जिसमें ग्राम वासियों के साथ-साथ आसपास के गांव से भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी सुबह से ही चौक में चहल-पहल शुरू हो गई थी भगवान भोलेनाथ पूजा अर्चना के साथ सुबह की शुरुआत हुई और शाम को कावड़ यात्रा निकाली गई! चौक पर अत्यंत सुंदर झूला तैयार किया गया था जिसमें भगवान शिव को विराजमान कर यात्रा निकाली गई जैसे ही भगवान को झूले में झुलाया गया पूरा चौक जय भोलेनाथ के जय घोष से गूंज उठा महिलाओं ने थाली में सजाकर पूजा की युवाओं ने व्यवस्था संभाली और बच्चों ने उल्लास से माहौल को और भी आनंद मय बना दिया यह आयोजन केवल एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं बल्कि ग्राम की एकजूटता आस्था और संस्कृति का उत्सव बन गया इस आयोजन की नींव करीब एक माह पूर्व डाली गई थी जब गांव के वरिष्ठ जनों और युवाओं ने मिलकर यह निर्णय लिया कि इस बार खरौद शिवरिनारायण में सार्वजनिक झूला रथ यात्रा महोत्सव आयोजित किया जाएगा! इसके बाद युवाओं ने मिलकर तैयारी की कमान संभाली और लगातार दिन रात मेहनत कर कावड़ यात्रा की रूपरेखा तैयार की।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles