34 C
Bilāspur
Tuesday, April 7, 2026
spot_img

टोक्यो में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की कूटनीतिक सक्रियता ,असाकुसा मंदिर दर्शन से NTT CEO संग निवेश पर चर्चा तक…

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जापान प्रवास के दौरान टोक्यो पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे प्राचीन और प्रतिष्ठित असाकुसा मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की 3 करोड़ जनता की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। मंदिर को शांति और सामर्थ्य का प्रतीक बताते हुए उन्होंने राज्य को इसी दिशा में आगे बढ़ाने की बात कही।टोक्यो में मुख्यमंत्री ने आईटी दिग्गज कंपनी NTT लिमिटेड की सीईओ कायो इतो से मुलाकात की। 90 बिलियन डॉलर रेवेन्यू वाली यह कंपनी दुनिया के शीर्ष 10 आईटी सेवा संस्थानों में शामिल है, जो क्लाउड कंप्यूटिंग और साइबर सिक्योरिटी के क्षेत्र में अग्रणी है। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ में डिजिटल और टेक्नोलॉजी आधारित निवेश की संभावनाओं पर विस्तार से चर्चा की।इससे पहले मुख्यमंत्री भारतीय राजदूत सिबी जॉर्ज द्वारा आयोजित रात्रिभोज में भी शामिल हुए। इस दौरान छत्तीसगढ़ के औद्योगिक विकास, जापान की तकनीक के उपयोग और सतत इंडो-पैसिफिक व्यापार को बढ़ावा देने पर विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री के इन प्रयासों से राज्य में वैश्विक निवेश और तकनीकी सहयोग की नई संभावनाएँ खुलने की उम्मीद है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles