Site icon Grand Gumber News

टोनही प्रताड़ना मामले में दो फरार बैगा गिरफ्तार तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी और हिंसा, आरोपी जेल भेजे गए

थाना दुलदुला क्षेत्र के ग्राम भिंजपुर में टोनही प्रताड़ना के मामले में जशपुर पुलिस ने लंबे समय से फरार दो बैगाओं कृपा चौहान और संतु राम चौहान को रायगढ़ व सारंगढ़ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों ने तंत्र-मंत्र के जरिए मृत महिला को जिंदा करने का झांसा देकर हजारों रुपये लिए और बाद में एक महिला को टोनही बताकर उस पर हमला कराया।इस मामले में पहले ही पुलिस अधिकारी सहित आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस ने बताया कि जादू-टोना और टोनही का आरोप लगाना कानूनन अपराध है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Exit mobile version