Site icon Grand Gumber News

टोल टैक्स हटाने की मांग पर NSUI का चक्काजाम,FIR दर्ज प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे समेत कई कार्यकर्ता आरोपी, धरसिंवा थाना में केस

तारपोंगी टोल प्लाजा पर सोमवार को NSUI नेताओं का प्रदर्शन उग्र हो गया। रायपुर पासिंग वाहनों से टोल टैक्स हटाने की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने प्लाजा का घेराव किया और चक्काजाम कर दिया।इस प्रदर्शन से रायपुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे पर भारी जाम लग गया। पुलिस ने हालात संभालने के लिए मोर्चा संभाला और जाम हटवाया, लेकिन NSUI की यह कार्यवाही अब उनके लिए मुश्किलें बढ़ा गई है।धरसिंवा थाने में NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे सहित पांच पदाधिकारियों और दर्जनों कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि NSUI अगली रणनीति क्या अपनाएगी।

Exit mobile version