Site icon Grand Gumber News

ट्रेनों की रद्दी से घटा जनरल टिकटों का क्रेज, खाली पड़े काउंटरों से रेलवे को राजस्व नुकसान

राजस्व नुकसानट्रेनों की रद्दी से घटा जनरल टिकटों का क्रेज काउंटर पर नहीं दिख रही भीड़, रेलवे का राजस्व प्रभावितAS :- रेलवे के निर्माण और मरम्मत कार्यों के चलते इन दिनों बड़ी संख्या में ट्रेनें रद्द की जा रही हैं। इसका सीधा असर यात्रियों की आवाजाही पर तो पड़ा ही है, लेकिन अब जनरल टिकट काउंटरों की तस्वीर भी बदल गई है।

पहले जहां यात्रियों की लंबी कतारें दिखाई देती थीं, वहीं अब स्टेशन परिसर में टिकट खिड़कियां खाली पड़ी नजर आ रही हैं।यात्रियों की घटती संख्या के चलते रेलवे को जनरल टिकटों से मिलने वाला राजस्व भी प्रभावित हुआ है। रोज़ाना हजारों यात्रियों की भीड़ वाले काउंटर अब सुने-सुने लगते हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जब तक ट्रेनों की संख्या सामान्य नहीं होती, तब तक यह गिरावट बनी रह सकती है।

Exit mobile version