Site icon Grand Gumber News

ट्रेनों के पेंट्रीकार में जांच पड़ताल पूरी तरह बंद, जिससे रेलवे खाना पूरी तरह अस्वस्थ, बर्तने खुली और अव्यवस्थित।

रेलवे के अधिकारियों ने ट्रेनों के पेंट्रीकार में जांच पड़ताल पूरी तरह से बन्द कर दिया है। यही वजह है कि आजकल पेंट्रीकार कर्मचारियों की ओर से नियम कायदों को ताक में रखकर चूल्हों पर बड़े बड़े गंज चढ़ाकर पेंट्रीकार में ही अनाधिकृत रूप से भोजन बनाने का काम किया जा रहा है। इसी तरह का हाल रविवार को अहमदाबाद सुपरफास्ट ट्रेन के पेंट्रीकार में देखने को मिला। जहां आईआरसीटीसी कर्मचारियों और रेलवे अधिकारियों के देखरेख के आभाव में पेंट्रीकार कर्मी बड़े बड़े गंज और बर्तनों में भोजन पकाते नजर आए।

भोजन के रूप में उपयोग होने वाले कई चांवल दाल सब्जियों को तो खुले में ही छोड़ दिया गया है। इसे बाद में पैकेट के रूप में यात्रियों को परोसकर उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किया जायेगा। इसे बावजूद रेलवे के अधिकारी इसकी जांच पड़ताल करना छोड़कर इसी ट्रेन में अवैध रूप से भोजन पैकेट बेचने वाले अवैध वेंडर को धर दबोचा। अधिकारियों का कहना है कि अवैध वेंडर भोजन पैकेट के रूप में कंट्रोल की मोटी चांवल को 100 पैकेट के हिसाब से बेच रहा था जिसे पकड़कर उसके विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Exit mobile version