Site icon Grand Gumber News

ट्रेनों के लगातार हो रहे कैंसिलेशन से उसलापुर स्टेशन वीरान।

दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे बिलासपुर अंतर्गत एक ऐसा रेल्वे स्टेशन जो मूलभूत सुविधाओ से पूरी तरह वंचित है। यह रेल्वे स्टेशन कटनी लाईन पर बिलासपुर से महज नौ किमी की दूरी पर है। रायपुर से आने वाली ट्रेने बिलासपुर ना जाकर सीधे उस्लापुर स्टेशन आती है।लेकिन यहां सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। समय पर ट्रेन नहीं आती है। उसके बाद स्टेशन सुना हो जाता है। कागजो से उतरकर मूलभूत सुविधाओ को ध्यान देना चाहिए। जिससे यात्रियो को तकलीफ ना हो जब सुविधाए बढ़ेगी तो स्टेशन खाली नजर नही आएगा। लगातार हो रहे ट्रेन के कैंसिलेशन से यात्रियों को परेशानी हो रही है। कटनी रूट पर जाने वाली सारी ट्रेनें कैंसिल कर दी गई है। सिर्फ एक ट्रेन रात के 9:00 बजे हैं ऐसे में यात्रियों को 10 से 12 घंटे स्टेशन पर ही गुजारना पड़ रहा है।

जिसकी वजह से यात्री परेशान होकर ट्रेन का सफर करने से पीछे हट रहे हैं। यही कारण है कि उसलापुर स्टेशन पूरी तरह वीरान नजर आ रहा है। इस वजह से स्टेशन में स्थित स्टॉल भी बंद कर दिए गए है। जैसा कि अभी परीक्षा का समय है ऐसे में परीक्षार्थी रोजाना सफर करते है। सफर के दौरान उन्हें ट्रेन लेट या ट्रेन कैंसिलेशन की समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। बिलासपुर स्टेशन की ट्रेन लगातार कैंसिल हो रही थी वहीं अब उसलापुर रूट पर चलने वाली ट्रेने भी लगातार कैंसिल हो रही है। यही वजह है कि यात्री ट्रेन में सफर करने से कतरा रहे हैं।

Exit mobile version