Site icon Grand Gumber News

ट्रेन में करोड़ों की चोरी,एसी कोच में फिर सक्रिय चोर गैंग ,महिला यात्री के बैग से गहनों से भरा करोड़ों का सामान गायब…

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली ट्रेनों में सक्रिय चोर गैंग यात्रियों के लिए बड़ा खतरा बन चुके हैं। खासकर एसी कोच में लगातार हो रही बड़ी चोरियों ने रेलवे सुरक्षा की पोल खोल दी है। ताजा मामला समता एक्सप्रेस का है, जहां बेखौफ चोरों ने महिला यात्री का करोड़ों का सामान गायब कर दिया।जानकारी के मुताबिक, रायपुर शंकर नगर सेक्टर-01 निवासी महिला यात्री समता एक्सप्रेस के एसी डिब्बे में सफर कर रही थी। यात्रा के दौरान चोरों ने उनके बैग पर हाथ साफ कर दिया। बैग में सोने-चांदी और हीरे के कीमती गहने रखे थे, जिनकी कीमत लगभग 20 लाख रुपए बताई जा रही है। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर मौके से फरार हो गए।रेलवे सुरक्षा पर सवाल इसलिए और भी गंभीर हैं क्योंकि यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी चलती ट्रेनों में कई बार बड़ी चोरियां हो चुकी हैं। इसके बावजूद रेलवे की सुरक्षा एजेंसियां अब तक इन चोर गिरोहों पर नकेल कसने में नाकाम रही हैं। यात्रियों के बीच यह चर्चा आम है कि जब एसी कोच तक सुरक्षित नहीं हैं तो बाकी डिब्बों का क्या हाल होगा।फिलहाल शिकायत रायपुर जीआरपी में दर्ज कराई गई है। GRP और RPF की टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। लेकिन लगातार हो रही चोरियों से यात्रियों में खौफ का माहौल है।

Exit mobile version