Site icon Grand Gumber News

इटारसी में एक महिला की बैग चोरी, बिलासपुर जीआरपी थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट।

ट्रेनों में सफर करने वाले रेल यात्री, रेल प्रशासन की निष्क्रियता की वजह से रोजाना चोरी और उठाईगिरी का शिकार हो रहे है। एक तरफ जीआरपी है जो केवल गांजा तस्करों को पकड़कर उनके साथ फोटोबाजी मे मगन है, वहीं आरपीएफ है जो पिछले कुछ समय से शांत बैठी हुई है। चोरों पर शिकंजा नही कसने की वजह से ही चोर उचक्के बुलन्द हौसलों के साथ वारदात को अंजाम दे रहे है। इसी तरह इस बार चोरी का शिकार एक डॉक्टर महिला हो गयी।

दरअसल भोपाल निवासी डॉक्टर स्मृति जॉन्स जो अमरकंटक एक्सप्रेस में सवार होकर बिलासपुर आ रही थी। तभी रास्ते में इटारसी के पास इनके पास रखे हैंडबैग को किसी अज्ञात चोरों ने पार कर दिया। हैंडबैग में 35,000 रुपए कीमती सैमसंग कंपनी का मोबाइल फोन, ₹2500 नगद और आधार कार्ड सहित अन्य जरूरी दस्तावेज मौजूद थे। महिला डॉक्टर ने बिलासपुर पहुंचकर जीआरपी थाने में इस पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर शून्य में अपराध कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।

Exit mobile version