Site icon Grand Gumber News

ट्रेन रद्द : 11 सितंबर से 28 सितंबर तक मुंबई-हावड़ा समेत 18 एक्सप्रेस और मेमू ट्रेनें रहेगी रद्द..

रेलवे ने फिर से यात्रियों को तगड़ा झटका दिया है। अगले महीने 11 सितंबर से 28 सितंबर तक मुंबई-हावड़ा समेत 18 एक्सप्रेस और मेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी। दरअसल खरसिया-रायगढ़ सेक्शन में भूपदेवपुर रेलवे स्टेशन को तीसरी और चौथी लाइन से जोड़ने के लिए विद्युतीकरण का काम कराने रेलवे ने यह निर्णय लिया है। गौरतलब है कि त्योहारी सीजन शुरू हो गया है, ज्यादातर ट्रेनों में भीड़ चल रही है। लोग गणेश पूजा, तीज दुर्गोत्सव की तैयारियां कर रहे. सफऱ करने यात्री महीना भर पहले आरक्षण करा लेते है. हावड़ा मुंबई रूट पर सबसे ज्यादा ट्रेनों मे भीड़ होती है. शुक्रवार को अचानक ट्रेने कैंसिल करने का फैसला सुना दिया. 18 गाडियां कैंसिल करने की घोषणा से वे लोग चिंता मे पड़ गए जिन्होंने इन ट्रेनों मे अपनी सीट बुक करायी थी।

इन लोग एक से डेढ़ महीने पहले सफर के लिए आरक्षण कराया है उन्हें रेलवे केवल 10 दिन पहले मोबाइल पर गाड़ी रद्द करने की सूचना भेजकर खानापूर्ति कर रहा है। रेलवे मंडल के अधिकारियों ने बताया कि अधोसंरचना विकास को लेकर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में अनेक परियोजनाओं पर काम चल रहा है। बिलासपुर-झारसुगुडा के बीच तीसरी और चौथी रेल लाइन रेलवे का महत्वपूर्ण और व्यस्ततम रेल मार्ग है। यह पूरे क्षेत्र को पूर्व भारत से जोड़ता है।परिचालन को ज्यादा सुचारू बनाने और ज़्यादा ट्रेनें चलाने नई लाइनों का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इससे आधारभूत संरचना में विकास के साथ नई यात्री सुविधाओं, यात्री ट्रेनों की समयबद्धता में वृद्धि होगी।

Exit mobile version