Site icon Grand Gumber News

ट्रैक कनेक्टिविटी और विद्युतीकरण कार्य के चलते कई ट्रेनें रद्द…

ईस्ट कोस्ट रेलवे के खुर्दा रोड रेल मंडल और दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में नए ट्रैक कनेक्टिविटी और विद्युतीकरण के लिए विशेष ब्लॉक लिया जा रहा है। हालांकि, इन कार्यों के चलते कई ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ेगा।ईस्ट कोस्ट रेलवे के खुर्दा रोड मंडल के मेरामंडली-हिन्दोल रोड सेक्शन में तीसरी और चौथी रेल लाइन को मेरामंडली स्टेशन से जोड़ने का कार्य 15 अप्रैल से 24 अप्रैल तक किया जाएगा। इसी दौरान दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में रायगढ़-झारसुगुड़ा सेक्शन के कोतरलिया स्टेशन पर चौथी लाइन की कनेक्टिविटी और विद्युतीकरण का कार्य भी किया जाएगा। रेलवे प्रशासन का कहना है कि ये कार्य रेल नेटवर्क को और अधिक सक्षम व सुगम बनाने के लिए आवश्यक हैं, लेकिन इसके चलते कई ट्रेनें रद्द की जा रही हैं। इतना ही नहीं, मुंबई से चलने वाली लोकप्रिय ट्रेन गीतांजलि एक्सप्रेस के परिचालन में भी बदलाव किया गया है। पहले यह घोषित किया गया था कि 12859 मुंबई-हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस 11 से 24 अप्रैल तक रद्द रहेगी, लेकिन अब इस ट्रेन के रद्द होने की तारीख में संशोधन किया गया है। अब यह ट्रेन 13 अप्रैल से 26 अप्रैल तक रद्द रहेगी। रेलवे प्रशासन का कहना है कि ये सभी कार्य रेल नेटवर्क की मजबूती और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर किए जा रहे हैं।पर्यटकों और यात्रियों से अपील की गई है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवे की वेबसाइट या हेल्पलाइन से अवश्य प्राप्त करें।सुधार के इस दौर में कुछ असुविधाएं जरूर होंगी, लेकिन इसके परिणाम दीर्घकालीन और लाभकारी होंगे।

Exit mobile version