Site icon Grand Gumber News

ट्रैफिक का पाठ पढ़ाने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस के द्वारा आईटीएमएस के माध्यम से चौक चौराहों पर अनाउंसमेंट कर किया जागरूक।

लगातार ई चालान के बावजूद ना तो शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधार रही है और ना ही राह चलते लोग ट्रैफिक के नियम कायदों का पालन कर रहे हैं। जिन्हें ट्रैफिक का पाठ पढ़ाने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस के द्वारा आईटीएमएस के माध्यम से अब चौक चौराहों पर अनाउंसमेंट कर जागरूक किया जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस के लाख सख्ती के बावजूद शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही। इसके मद्दे नजर ट्रैफिक पुलिस ने नगर निगम स्मार्ट सिटी लिमिटेड के द्वारा शुरू किए गए आईटीएमएस के माध्यम से ट्रैफिक नियमों को ताक में रखकर लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वालों के खिलाफ ई-चालानी कार्रवाई करना शुरू किया। कुछ दिनों तक तो राह चलते लोगों ने नियम कायदों का पालन किया।लेकिन वर्तमान में स्थित फिर से जस की तस हो गई है। यही वजह है कि नियम कायदों की सही जानकारी नहीं होने के चलते सड़क हादसों में भी इजफा हो रहा था। इसलिए ट्रैफिक पुलिस की ओर से एक बार फिर से नए सिरे से तारबाहर थाना स्थित आईटीएमएस के माध्यम से अनाउंसमेंट कर शहरवासियों को ट्रेफिक नियम कायदों का पाठ पढ़ाने के साथ राह चलते राहगीरों को जागरूक करने का काम किया जा रहा है।

ट्रेफिक एडिशनल एसपी नीरज चंद्राकर ने जानकारी देते हुए बताया कि लगातार बढ़ते ट्रैफिक दबाव और शहर की चरमराई ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने एवं राह चलते जो लोग ट्रैफिक के नियम कायदों से अनजान है। उन्हें अनाउंसमेंट के जरिए नियम कायदों की जानकारी दी जा रही। उन्हें बताया जा रहा है कि सिग्नल पर खड़े होने के दौरान बाइक या चार पहिया सवार वाहनों को ज़ेबरा क्रॉसिंग पार नहीं करना है हमेशा लेफ्ट साइड की जगह को खाली रखना है और ग्रीन सिग्नल होने के दौरान ही अपने गंतव्य की ओर रवाना होना है। जो भी इसके विपरीत जाएगा उसके विरुद्ध ई-चालानी कार्रवाई की जाएगी। ट्रैफिक एसपी नीरज चंद्राकर ने बताया कि शहर में टोटल 23 जंक्शन है ट्रैफिक के जवान जावेद खान के द्वारा यह अनाउंसमेंट शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर ही किया जा रहा है क्योंकि वर्तमान में तार बहार अग्रेशन चौक पुराना बस स्टेशन चौक व्यापार विहार मंदिर चौक और अरपा पार सहित अन्य चौक चौराहों के सिस्टम में तकनीकी खराबी है। जिसे दुरुस्त एवं व्यवस्थित करने के बाद ही वहां भी अनाउंसमेंट के जरिये राह चलते लोगों को ट्रेफिक नियम कायदों का पाठ पढ़ाया जायगा।

गौरतलब है कि इस नए मुहिम की शुरुआत ट्रेफिक पुलिस ने पुलिस के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर हाल ही में शुरू किया है।ट्रेफिक पुलिस ने कहा कि अनाउंसमेंट के जरिये उन्हें अच्छा रिस्पॉन्स भी मिल रहा है। जो लोग नियम कायदों को ताक पर रखकर सिग्नल जम्प, जेब्रा क्रासिंग और लेफ्ट साइड घेरकर खड़े होने के साथ तीन सवारी वाहनों में फर्राटे भरते थे, वे अब अनाउंसमेंट के जरिये नियमो का पालन कर रहे है। इसके साथ ही जिन चौक चौराहों पर जेब्रा क्रासिंग के निशान मिट गए है वहां नगर निगम के द्वारा फिर से मार्किंग कराए जाएंगे। इस तरह इस नए मुहिम के जरिये शहर की बिगड़ी ट्रेफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ राह चलते लोगों को ट्रेफिक नियम कायदों की जानकारी दी जाएगी।

Exit mobile version