Site icon Grand Gumber News

ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को जुर्माने के लिए लगानी पड़ रही लंबी लाइन, वैकल्पिक व्यवस्था न होने से परेशान जुर्माना चालक।

ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों को यातायात पुलिस ई चालान भेजकर चालानी कार्रवाई कर रही है. यातायात नियम तोड़ने वाले ऐसे रोजाना करीब 400 ई-चालान मोबाइल पर और लोगो के घर भेजा जा रहा है. जुर्माने की राशि पटाने यातायात थाने में लगने वाली भीड़ से बचने के लिए अब तक कोई वैकल्पिक व्यवस्था नही की गई है।

एक आकड़े के अनुसार जिले मे रोजाना 25 से 30 हजार लोग यातायात नियमो का उलंघन करते है. उस हिसाब से देखा जाये तो ट्रैफ़िक पुलिस रोजाना मात्र 400 से 500 इ चालान ही जनरेट कर पा रही है.महीने का करीब 30 से 35 लाख रूपये का जुर्माना इ चालान के माध्यम से वसूला जा रहा है. जो ई चालान ऑनलाइन लोगो के मोबाइल पर और घर भेजा जा रहा है, उससे ट्रैफ़िक थाने मे रोजाना भीड़ लग रही है.काम काजी लोगो को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है. ऐसे मे लोगो की मांग है की चालान की राशि ऑनलाइन पटाने की भी सुविधा हो.हालांकि ऑनलाइन सुविधा तो दी जा रही है लेकिन कई बार उसमे लोगों का पैसा फंस जाता है तो कई बार मोबाइल पर भेजे गए ई चालान में कोई बार कोड ही नही होता और पैसे फंसने के डर से कोई लिंक ओपन करके चालान नही जमा करता और इसी मजबूरी में लोग ट्रेफिक कार्यालय पहुंचकर लंबी कतार में खड़े होकर चालान जमा करने मजबूर हैं।

गौरतलब है कि ई चालान मे ऑनलाइन पेमेंट के लिए लिंक तो प्रदान किया गया है. लेकिन उसमे कई तकनिकी खामिया है.जिस वजह से लोग जालसाजी का शिकार ना हो जाएं इसलिए डरते भी हैं. बहरहाल यातायात नियमो का उल्लंघन करनें वालो को अब चालान की राशि पटाने ट्रैफ़िक थाने का चक्कर ना काटना पड़े, इस दिशा मे काम किया जा रहा है. उम्मीद है जल्द ही लोगों को चालान जमा करने के लिए ट्रेफिक थाने का चक्कर नही काटना होगा।

Exit mobile version