Site icon Grand Gumber News

ठंड बढ़ते ही भालुओं की आमद तेज कांकेर में ग्रामीणों में दहशत गहराई

कांकेर ज़िले में ठंड बढ़ते ही भालुओं का आबादी वाले इलाकों की ओर रुख बढ़ गया है। सरोना वन परिक्षेत्र के दुधावा गांव में एक बार फिर भालू भोजन की तलाश में पहुंच गया, जिससे ग्रामीण सहमे हुए हैं।ग्रामीणों का कहना है कि बीते कुछ दिनों में भालू कई बार बस्ती के आसपास देखा गया है।

लोगों ने उसके वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी साझा किया, लेकिन वन विभाग की उदासीनता से नाराज़गी बढ़ रही है।ग्रामीणों ने चेताया है कि यदि समय रहते वन विभाग ने ठोस कदम नहीं उठाए, तो किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

Exit mobile version