Site icon Grand Gumber News

ठाकुरपाली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मनमानी से ग्रामीण परेशान,महिला समूह ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पर लगाये गंभीर आरोप

सक्त्ती जिले के डभरा तहसील क्षेत्र के ठाकुरपाली गांव का है। यहाँ आंगनवाड़ी के गर्म भोजन बनाने वाली एक महिला समूह ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पर गंभीर आरोप लगाए हैं। समूह का कहना है कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने मनमाने ढंग से और अवैध तरीके से, इस गर्म भोजन बनाने का काम किसी अन्य महिला समूह को आवंटित कर दिया है। इस अनियमितता की शिकायत महिला समूह ने गांव के सरपंच से की थी।सरपंच ने जब मामले की पड़ताल की, तो पता चला कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता द्वारा वाकई में गलत तरीके से यह आवंटन किया गया है। इसके बाद सरपंच ने तुरंत इस पूरे प्रकरण की शिकायत महिला बाल विकास अधिकारी से की।मामले की गंभीरता को देखते हुए, विभाग ने अब एक जांच टीम को ठाकुरपाली गांव रवाना कर दिया है। अब देखने वाली बात यह होगी कि इस जांच में क्या कुछ सामने आता है और इस धांधली के पीछे कौन-कौन शामिल है। साथ ही, दोषी पाए जाने वालों पर क्या कार्रवाई की जाती है।

Exit mobile version