Site icon Grand Gumber News

ठेकेदारों की लेट लतीफी और निर्माण एजेंसी के निरीक्षण के अभाव से “सरकंडा के महामाया चौक स्थित शिवघाट” और “शनिचरी पचरी घाट डेम” सालों से अधूरा।

जिले का जल स्तर सुधारने अरपा नदी पर दो स्टाप डेम का निर्माण किया जा रहा है। सरकंडा के महामाया चौक के पास शिवघाट में तो दूसरा शनिचरी पचरी घाट के पास डेम मनाया जा रहा है जो सालों से अधूरा है, ठेकेदारों की लेट लतीफी और निर्माण एजेंसी के निरीक्षण के आभाव के चलते काम लेट होते जा रहा है।

पिछले दिनों कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान काम में तेजी लाने निर्देश दिए थे। इस बरसात तक निर्माण कार्य पूरा होने की बात भी कही गई थी लेकिन कार्य की गति को देखकर नहीं लगता कि इस बार भी अरपा सदानीरा दिख पाएगी। वही शहर से निकले गंदे पानी को सीधे नदी में छोड़ा जा रहा है।

अरपा तट वर्धन योजना के तहत नाला के पानी को ट्रीटमेंट के बाद ही नदी में छोड़ने निर्देश दिए गए थे। जिसका भी पालन होता नहीं दिख रहा है। शहर का दूषित पानी नदी में सीधे मिल रहा हैं। पचरी घाट में 20 गेट लगाए गए हैं कुछ दिनों पहले इसका ट्रायल भी किया गया था, बताया जा रहा है कि काम पूरा होने के बाद 7 फीट तक पानी रोका जाएगा जिससे आरपा हमेशा लबालब दिखाई देगी और शहर का जलस्तर भी बढ़ जाएगा।

Exit mobile version