Site icon Grand Gumber News

ठेकेदार पर घर में घुसकर हमला,सिर पर ईंट मारकर किया लहूलुहानपुलिस ने पिता-पुत्र पर दर्ज किया मामला,बीएनएस की कई धाराओं में अपराध पंजीबद्ध

निर्मला सदन, विनोबा नगर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब शैलेष अग्रवाल और उसके बेटे शिवम अग्रवाल ने ठेकेदार बृजेश अग्रवाल के घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। पीड़ित ने बताया कि दोनों आरोपी जबरदस्ती रेल्वे से मिले आर्बिट्रेशन के पैसे की मांग कर रहे थे। मना करने पर गाली-गलौज करते हुए दोनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और सिर पर आधा ईंट मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया।घटना 23 अक्टूबर की सुबह करीब 10:30 बजे की है। घायल ठेकेदार के बेटे विनायक अग्रवाल और पड़ोसी आशीष सक्सेना ने बीच-बचाव कर किसी तरह उसकी जान बचाई। पीड़ित ने बताया कि उसकी फर्म प्रोप्राइटरशिप है, जिसमें कोई साझेदार नहीं है, बावजूद इसके आरोपी अनुचित रूप से पैसों की मांग कर धमकाने लगे थे।पुलिस ने बीएनएस के तहत गम्भीर धाराओं में अपराध दर्ज की है। जांच अधिकारी एएसआई संजय शर्मा ने बताया कि मामले में ठोस साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।गंभीर धाराओं में दर्ज इस प्रकरण ने विनोबा नगर क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।पीड़ित सहित स्थानीय लोग आरोपी पिता-पुत्र की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि घायल का मेडिकल कराया गया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version