Site icon Grand Gumber News

ठेला व्यापारी संघ की व्यवस्थित जगह निश्चित करने की मांग, जहां से संचालन किया जा सके अपना व्यवसाय।

शहर में बेतरतीब फल ठेले वालों से आये दिन यातायात जाम की समस्या हो रही है, निगम समय-समय पर कार्यवाही करती है, वही फल ठेला वालों का कहना है कि हमें भी कहीं व्यवस्थित स्थान दे दिया जाए तो हम चौक चौराहों पर क्यों लगाएगे, बिलासा चौक, बाल्मीकि चौक, लाल बहादुर स्कूल के आसपास ठेले वाले जीवन निर्वाह के लिए ठेले लगाते हैं, उनका कहना है कि चांटीडीह सब्जी मंडी के पास बहुत बड़ी जगह खाली है।

हमें यहां व्यवस्थित कर दिया जाए ताकि हम फल ठेलो वालों के लिए भी एक निश्चित जगह मिल जाएगा, ठेला व्यापारी संघ ने प्रशासन से निवेदन किया है कि वे आए दिन निगम और यातायात विभाग की कार्यवाही से परेशान हो गए हैं, उनका कहना हैं जाए तो जाए कहा, निर्धारित स्थान मिलने पर यहाँ वहा नहीं खड़े होंगे। पहले चौपाटी में जगह दी गई थी लेकिन अब वहां हैप्पी स्ट्रीट बनाने के बाद जगह नहीं बची है, फिर से उनके सामने आजीविका की समस्या खड़ी हो गई है, जगह मिलने पर यातायात की बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है।

Exit mobile version