Site icon Grand Gumber News

डभरा जनपद पंचायत क्षेत्र से डभरा घोघरी मार्ग जर्जर,,आवागमन मे परेशानी,जल्द निर्माण या मरम्मत करने जिला कलेक्टर कॊ दिया गया ज्ञापन

सक्ती जिले के डभरा घोघरी मार्ग पिछले कई साल से बदहाल है तो वही बारिश का समय होने के कारण इस मार्ग पर आवागमन और भी कठिन हो गया है जर्जर स्थिति की वजह से लोगों को जान जोखिम में डालकर इस सड़क पर आवाज आई करने मजबूर होना पड़ रहा है जबकि इसकी शिकायत कई बार जिला प्रशासन से की जा चुकी है लेकिन इस दिशा में कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है कि हंस एक बार फिर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंप कर सड़क को मरम्मत करने के लिए कहा गया है क्षेत्र वासियों का कहना है कि एक माह बीत जाने के बाद जिला प्रशासन के द्वारा समस्या का निराकरण के लिए कोई पहल नहीं की गई है।जबकि इस सड़क से स्कूल जा रहे बच्चों व राहगिरों कॊ भारी परेशानी होती है। बताया जा रहा है कि डभरा एसडीएम,कार्यालय भी इसी मार्ग मे है ।और एसडीएम साहब खुद जर्जर सडक मे रोजाना आफिस जाते हैं।लेकिन फिर भी प्रशासन का ध्यान सड़क के सुधार कार्य में नहीं गया है लिहाजा अब ग्रामिणों ने जिला प्रशासन को जल्द से जल्द मरम्मत करने के लिए कहा है नहीं तो उनके द्वारा सड़क पर चक्का जाम करने की चेतावनी दी गई है।अगर सत्ताईस जुलाई तक सड़क का काम शुरू नहीं हुआ तो 28 जुलाई कॊ ग्रामिणो चक्का जाम करेंगे और डभरा घोघरी मार्ग मे भारी वाहन को बंद करा देगे।

Exit mobile version