Site icon Grand Gumber News

डायरिया से बचाव और गौवंश सुरक्षा संबंधी जागरूकता के बाद भी मां जगदंबा कोल्ड स्टोरेज फैला रही गंदगी, संचालक नगर निगम को ही ठहरा रहा जिम्मेदार।

बरसात के मौसम में चारों तरफ महामारी फैली हुई है। पूरे जिले में डायरिया का प्रकोप है, ऐसे में सिरगिट्टी इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित मां जगदंबा कोल्ड स्टोरेज द्वारा सड़े गले आलूओ को सड़क किनारे फेंक दिया गया है, जिससे उठती दुर्गंध से आसपास के लोग हलाकान है। इसके चलते सड़क से गुजरना भी मुश्किल हो रहा है, तो वही इन सड़े गले आलुओं को गोवंश खा रहे है, जो इससे बीमार पड़ सकते है। वैसे भी इन दिनों आलू की कीमत आसमान पर है। ऐसे में कोल्ड स्टोर संचालक द्वारा खराब और सड़े हुए आलुओं का उचित डिस्पोज ना कर उसे सड़क पर ही फेंक दिया गया है, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा है।

इधर जब ज़ी न्यूज़ की टीम ने कोल्ड स्टोर संचालक को इससे अवगत कराते हुए इससे गोवंश की मौत होने का अंदेशा व्यक्त किया तो उन्होंने बड़ी ही लापरवाही से कहा कि इसे खाकर गोवंश की मौत होती है तो होने दे, उन्हें कोई परवाह नहीं है। उन्होंने तो उल्टे इसकी जिम्मेदारी निगम पर फोड़ दी जबकि यह पूरी तरह उनके ही कर्मचारियों का किया धरा है, ऐसे में जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों और गौ रक्षकों को चाहिए कि ऐसे बेपरवाह कोल्ड स्टोरेज संचालकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करें।

Exit mobile version