Site icon Grand Gumber News

डायल 112 ने फरिश्ता बनकर फांसी पर लटके युवक को मौके से अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान।

एक बार फिर से डायल 112 ने फरिश्ता बनकर फांसी पर लटके युवक को मौके से अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने का काम किया है। गौरतलब हो कि थाना सिविल लाइन अंतर्गत कुदुदंड निवासी शुभम रजक शुक्रवार की दोपहर अज्ञात कारण वश अपने ही घर में फांसी के फंदे पर झूल गया था।उसकी किस्मत अच्छी थी कि जिस फंदे पर शुभम रजक लटका था वह टूट गया और शुभम फंदे से नीचे गिर गया।शुभम के घर वाले और आसपास के लोगों को जैसे ही इसकी भनक लगी उन्होंने इसकी जानकारी डायल 112 को दी। बिना लेट किए डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंच गई और शुभम रजक को तत्काल सिम्स अस्पताल लाकर भर्ती कराया।फिलहाल शुभम रजक खतरे से बाहर बताया जा रहा है। वहीं सिविल लाइन पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

Exit mobile version