Site icon Grand Gumber News

डिजिटालइजेशन की तरफ एक कदम : स्कूल शिक्षा विभाग ने अवकाश की ऑनलाइन एंट्री करने का लिया निर्णय।

स्कूल शिक्षा विभाग में डिजिटालइजेशन की तरफ एक कदम और बढ़ते हुए शिक्षकों के अवकाश की ऑनलाइन एंट्री करने का निर्णय लिया है और इसके लिए सभी जेडी और डीईओ को पत्र जारी कर दिया गया है। प्रदेश के सभी डीडीओ को निर्देशित किया गया है कि वे सर्विस बुक और उन अभिलेखों का अवलोकन कर शिक्षकों के अवकाश की एंट्री विभागीय पोर्टल में करें ताकि विभाग को यह जानकारी हो सके कि किस शिक्षक के पास कितनी छुट्टियां हैं और भविष्य में शिक्षकों द्वारा ली जाने वाली छुट्टियां भी इसी वेबसाइट से सुनिश्चित होगी। अब इस आदेश के बाद सभी शिक्षकों की छुट्टियां ऑनलाइन देखी जा सकती है साथ ही छुट्टियों को लेकर हमेशा होने वाले विवाद पर भी रोक लगेगी ।प्राचार्य ने कहा कि यह सिस्टम सभी के लिए हितकर होगी इससे सभी की छुट्टियां देखी जा सकती है।

Exit mobile version