31.1 C
Bilāspur
Tuesday, April 7, 2026
spot_img

डिपूपारा तालाब में मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी तीन दिन से लापता था मोहम्मद रिज़वान, पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी

बिलासपुर के तारबाहर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह डिपूपारा तालाब से एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मोहम्मद रिज़वान के रूप में हुई है, जो पिछले तीन दिनों से लापता था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने सुबह सबसे पहले तालाब में युवक की लाश देखी और इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद तारबाहर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन शव तालाब के बीचोबीच जलकुंभियों के बीच फंसा हुआ था, जिसकी वजह से पुलिस को एसडीआरएफ टीम की मदद लेनी पड़ी।

भारी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया।मृतक रिज़वान की गुमशुदगी की रिपोर्ट परिवार ने दो दिन पहले तारबाहर थाने में दर्ज कराई थी। शव मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए, जिससे मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। पुलिस टीम को भीड़ को नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में ऐसी घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, जिसको लेकर सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं। वहीं मृतक के परिवार ने घटना पर गंभीर शक जताते हुए जांच तेज करने की मांग की है।पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामला किसी भी एंगल से छोड़ा नहीं जाएगा और सच्चाई जल्द सामने आएगी। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस ने प्राइमरी जांच के बाद मर्ग कायम कर लिया है और मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच आगे बढ़ाई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह सामने आएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles