Site icon Grand Gumber News

डिप्टी सीएम साव का जगह जगह हुआ भव्य स्वागत,भाजपा मय हुआ शहर कार्यकर्ताओं ने दिखाया गजब का उत्साह,

डिप्टी सीएम साव का जगह जगह हुआ भव्य स्वागत,भाजपा मय हुआ शहर कार्यकर्ताओं ने दिखाया गजब का उत्साह,कही पुष्प वर्षा तो कही लड्डुओं से तौला
0 बिल्हा में धरम तो बिलासपुर में अमर ने समर्थकों संग किया स्वागत
डिप्टी सीएम का शपथ लेने पश्चात पहली बार अपने गृहनगर आए भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष श्री अरूण साव जी का सरगांव से लेकर बिलासपुर के विभिन्न चौक चौराहों पर भाजपा कार्यक्रताओं और समर्थकों ने भव्य स्वागत किया भाजपा कार्यकर्ताओं को एक दिन पूर्व ही श्री साव के बिलासपुर आने की सूचना मिल गई थी इस लिहाज से जिले के कार्यक्रताओं ने पहले से ही स्वागत की तैयारी कर ली गई थी रायपुर बिलासपुर मुख्यमार्ग से लेकर प्रमुख स्थानों को बैनर पोस्टर से पाट दिया गया था सरगांव से बिलासपुर तक बड़े बड़े समूहों में कार्यकर्ता एकत्रित होकर कर अपने नेता की अगुवानी में लगे रहे हर जगह बम फटाखों की लड़ियों के धमाकों और पुष्पवर्षा से श्री साव का स्वागत किया बैड ताशों की धुन पर कार्यकर्ता सड़कों पर थिरकते नजर आए अति उत्साह से भरे समर्थकों ने श्री साव को लड्डुओं से तौला तो जेसीबी से फूलो की वर्षा की

Exit mobile version