33.2 C
Bilāspur
Friday, April 3, 2026
spot_img

डिसाइपल चर्च में क्रिसमस और नववर्ष की तैयारियां जोरों पर धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक आयोजनों की बनी विस्तृत रूपरेखा

थाना सिविल लाइन क्षेत्र स्थित डिसाइपल चर्च में हर वर्ष की तरह इस साल भी क्रिसमस पर्व और नववर्ष का उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसे लेकर चर्च परिसर में तैयारियां तेज हो गई हैं और विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय कर ली गई है। वर्तमान में चर्च में कई धार्मिक और सामाजिक गतिविधियां शुरू हो चुकी हैं, जो नए साल के बाद तक लगातार चलेंगी।डिसाइपल चर्च के पास्टर अनुराग नथानियल ने बताया कि सभी विश्वासियों, नागरिकों और प्रशासनिक अधिकारियों को पर्व की शुभकामनाएं भी दी गई हैंचर्च में क्रिसमस के अवसर पर बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों के लिए अलग-अलग आयोजन किए जाएंगे। 21 दिसंबर को प्रभु यीशु मसीह के जन्म से जुड़ी बाइबिल की घटनाओं पर आधारित कार्यक्रम, नाट्य प्रस्तुति और मोमबत्ती प्रार्थना आयोजित की जाएगी।

इसके बाद संगीतमय आराधना और विशेष चर्च सेवा होगी, जिसमें संडे स्कूल के बच्चे, युवा सभा और महिला सभा के सदस्य अपनी प्रस्तुतियां देंगे।25 दिसंबर को क्रिसमस के दिन सामूहिक आराधना के बाद सामाजिक भोज का आयोजन किया जाएगा, जिसमें समाज के सभी लोग मिलकर सहभागिता करेंगे। लोग अपने घर से भोजन लाकर साझा करेंगे और जरूरतमंदों को भी इसमें शामिल किया जाएगा।इसी दिन कैम्प फायर, सांस्कृतिक कार्यक्रम और पारिवारिक मिलन के माध्यम से क्रिसमस का आनंद मनाया जाएगा। 27 दिसंबर को सामूहिक पिकनिक तथा 28 दिसंबर को बोर्ड परीक्षा, स्नातक और स्नातकोत्तर में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण विद्यार्थियों एवं राज्य व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ियों का सम्मान और प्रोत्साहन किया जाएगा।नववर्ष की पूर्व संध्या 31 दिसंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ वॉच-नाइट सर्विस आयोजित की जाएगी। रात्रि आराधना के बाद सभी एक-दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं देंगे और ईश्वर का धन्यवाद कर नए साल का स्वागत करेंगे। इसके बाद जनवरी माह में नए पदाधिकारियों का चयन, अर्पण एवं दायित्व सौंपने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जिससे पूरे वर्ष चर्च की गतिविधियों का संचालन किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles