Site icon Grand Gumber News

डीएसपी की फेक आईडी बनाकर फर्नीचर बेचने का झांसा सोशल मीडिया पर ठगी का प्रयास, पुलिस ने दर्ज किया जुर्म

सोशल मीडिया पर ठगी की एक हैरान करने वाली कोशिश सामने आई है, जहां डीएसपी की फर्जी आईडी बनाकर फर्नीचर बेचने का विज्ञापन जारी किया गया। आरोपी ने लोगों को भरोसे में लेने के लिए डीएसपी स्मीता कोरचाम की पहचान का दुरुपयोग किया और ठगी का जाल बिछाया।पूरा मामला तब सामने आया जब खुद सीएसपी रश्मित कौर चावला को इस फर्जीवाड़े की जानकारी मिली। उन्होंने तुरंत सिविल लाइन थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। जांच में सामने आया कि दयालबंद निवासी हरीश सिंह के नाम से एक मोबाइल नंबर से यह फेक आईडी बनाकर विज्ञापन पोस्ट किया गया था।पुलिस ने आरोपी मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ आईपीसी एवं आईटी एक्ट समेत अन्य गम्भीर धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है। अब पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच में जुट गई है कि इसके पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं।पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी भी तरह के संदेहास्पद प्रचार या पहचान से सतर्क रहें और किसी भी लेनदेन से पहले पूरी जांच-परख जरूर करें।

Exit mobile version