23.8 C
Bilāspur
Friday, February 27, 2026
spot_img

डोकरी दाई मंदिर में लाखों की चोरी…3 लाख के जेवरात हुए पार….जाँच में जुटी पुलिस….

जांजगीर चाम्पा / जांजगीर-चाम्पा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र के घिवरा गांव के डोकरी दाई मंदिर में लाखों के जेवरात की चोरी की घटना के बाद मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची है.घटना की गम्भीरता को देखते हुए एसपी विजय अग्रवाल, चाम्पा एसडीओपी मौके पर पहुंचे और मौके का मुआयना किया.मुंह को बांधे हुए एक व्यक्ति में चोरी करते कैद हुआ है. पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है….


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घिवरा गांव स्थित डोकरी दाई मंदिर में देर रात 1 से 2 बजे के बीच मंदिर के गेट में लगे ताले को तोड़कर चोर मंदिर के अंदर घुसा और डोकरी दाई की मूर्ति सोने-चांदी के जेवरात को चोरी करके ले गया है.सोने-चांदी के जेवरात की कीमत 2 से 3 लाख रुपये बताई जा रही है. वारदात को अंजाम देते चोर सीसीटीवी कैमरे में नजर आ रहा है. फिलहाल, सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची हुई है और मामले की जांच कर रही है.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles