23.7 C
Bilāspur
Tuesday, April 7, 2026
spot_img

ड्राइविंग लाइसेंस बनाने विभाग कार्यालय के सामने चल रहा दलालों का खेल,कम समय में लाइसेंस बनाने का लालच, हजारों रुपए की कर रहे उगाही…..

जांजगीर चाम्पा जिला में ड्राइविंग लाइसेंस के जालसाज जिला परिवहन कार्यालय के सामने खड़े है,जो कम समय मे लाइसेंस बनवाने का झांसा देकर चार से पांच हजार रूपये ऐठ लेते है।वाहन चालको को वाहन सम्बन्धी कार्य मे दलालो से मुक्ति दिलाने जिला परिवहन अधिकारी ने सरकार द्वारा प्रारभ किए गए ऑनलाइन फार्म भर कर निर्धारित शुल्क जमा कर ड्राइविंग लाइसेंस के अलावा अन्य सुविधा का लाभ उठाने की अभियान चलाया है,,और दलालो पर कार्रवाई की चेतावनी दी है

जांजगीर चाम्पा जिला मे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के नाम पर दलाल सक्रिय है और कार्यालय पहुंचने से पहले ही आवेदको को लम्बी कतार और देरी से काम होने का हवाला देते हुए सीधा आवेदन नही करने की नसीहत देते है और कम समय मे लाइसेंस बनवाने का लिए 4 से पांच हजार रूपये तक मांगते है जिसमे आवेदन शुल्क के अलावा ऊपरी राशि मांगते है,,ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले वाहन चालक इसके झांसा मे आ जाते है और दलाल के माध्यम से भी आवेदन करने के बाद ड्राइविंग लाइसेंस के लिए चक्कर लगाते रहते है आरटीओ आफिस मे लाइसेंस बनाने की लिए बाहरी लोगो के हस्तक्षेप पर जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि विभाग द्वारा वाहन एजेंसी के अलावा किसी भी एजेंट की नियुक्ति नहीं की है,,जो भी एजेंट अपने आप को विभाग से जुडा हुआ बता रहे होंगे वो लोगो को भ्रमित कर रहे है,,जिला परिवहन अधिकारी ने कहा कि लोगो की सुविधा के लिए शासन ने ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा दी है,,सीधा आवेदन करने पर जो समय लगेगा वही समय दूसरे लोगो के लिए भी लगता है,,जो प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही लाइसेंस जारी होता है,,उन्होंने लोगो से कहा कि दलालो के चंगुल मे ना फंसे और कोई बहकता है तो उसकी शिकायत मिलने पर कार्रवाई भी की जाएगी

आरटीओ विभाग मे दलालो की सक्रियता किसी से छुपी नहीं है,,लेकिन विभागीय अधिकारी लोगो से ही इस प्रथा का विरोध करने के लिए कह रहे है लेकिन आवेदन के बाद कार्यालय के सामने लाइन लगा कर घंटो इंतजार लोगो को दलालो से शरण मे जाने की मज़बूरी बन जाती है,,ऐसे ने विभागीय अधिकारियो को चाहिए कि आम लोगो के काम को सरल और सहज़ तरीके के कर उन्हें राहत दिलाए

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles