Site icon Grand Gumber News

ड्राई डे पर बाजार में नियमों की उड़ी धज्जियां,तोरवा पुलिस ने मांस-मछली बेचने वालों पर की कार्रवाई

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को ड्राई डे घोषित किया गया था। इसके बावजूद बुधवारी बाजार में मांस और मछली की दुकानें रोज़ की तरह खुली रही। प्रतिबंधित वस्तुओं की बिक्री की सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस हरकत में आई।शिकायत पर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची तो कई दुकानदार खुलेआम चिकन और मछली बेचते मिले।

यह देख नियमों की अनदेखी करने वालों को पकड़कर थाना लाया गया।तोरवा पुलिस ने स्पष्ट किया कि प्रशासन द्वारा पहले ही निर्देश दिए गए थे कि ड्राई डे के दिन बाजारों में मांस, मछली और मदिरा जैसी वस्तुओं की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

इसके बाद भी दुकानदारों ने नियमों की अवहेलना की।पुलिस ने सभी आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक प्रकरण दर्ज किया है। अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि नियमों का उल्लंघन न हो और आमजन को संदेश मिले कि कानून से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Exit mobile version