Site icon Grand Gumber News

तंबाकू पर बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक दिन में 140 चालान स्कूल,अस्पताल और सार्वजनिक स्थलों पर सघन जांच, ₹33 हजार जुर्माना वसूला

बिलासपुर पुलिस ने नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के तहत 18 जून को जिलेभर में तंबाकू उत्पाद बेचने और सार्वजनिक स्थलों पर सेवन करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में और एएसपी राजेन्द्र कुमार जायसवाल, अर्चना झा व अनुज कुमार के नेतृत्व में सभी थाना क्षेत्रों में एकसाथ कार्रवाई हुई।

अभियान में स्कूल-कॉलेज, अस्पताल, रेलवे स्टेशन और प्रमुख बाजारों में COTPA एक्ट 2003 के तहत 140 चालान किए गए और ₹33,100 का जुर्माना वसूला गया। स्कूल परिसरों के 100 मीटर के भीतर तंबाकू बेचने वालों को चेतावनी दी गई और बिना साइनबोर्ड वाली दुकानों को सुधार के निर्देश दिए गए।

पुलिस ने बताया कि यह अभियान सिर्फ चालानी कार्रवाई तक सीमित नहीं रहा बल्कि लोगों को तंबाकू के दुष्परिणामों और कानून की जानकारी देने पर जोर दिया गया। पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि वे खुद भी तंबाकू सेवन से बचें और दूसरों को भी रोकें। इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही गई है।

Exit mobile version