23.8 C
Bilāspur
Friday, February 27, 2026
spot_img

तखतपुर के गिरधौना गांव में खेत की फेंसिंग में फंसी मिली अज्ञात युवक की लाश, पास में पड़ी थी दुर्घटनाग्रस्त बाइक

ग्राम गिरधौना में गिरधौना कोड़पुरी मार्ग में सुबह लोगो ने कोटवार संतोष दास मानिकपुरी के खेत में लगाए गए फेंसिंग में एक युवक का शव फंसा देखा।सड़क के किनारे खेत की फैंसिंग में शव होने की जानकारी लगते ही गांव के सनसनी फैल गई और देखने के लिए लोगो की भीड़ लग गई है। शव के पास एक दुर्घटनाग्रस्त लाल रंग का मोटरसाइकिल भी पड़ा हुआ है युवक की उम्र लगभग 30 से 35 साल के होने का अनुमान लगाया जा रहा है।जिस तरह से शव फैंसिंग में फंसा है और पास ही दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल मिलने से युवक की दुर्घटना में मौत होने का अनुमान लगाया जा रहा है।देर रात मोटरसाइकिल में सवार युवक या तो अनियंत्रित हो गया होगा या फिर किसी अन्य वाहन से टकराकर सड़क किनारे खेत की फैंसिंग घुसकर घायल हो गया होगा।रात होने के चलते उसे समय पर सहायता नहीं मिलने से मौत हुई हो।अभी केवल आशंका जताई जा रही है ।वास्तविक जानकारी तो पुलिस के आकर शव के शिनाख्त होने और जांच के बाद ही हो पाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles